Excise Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने APP नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर की चार्जशीट Excise Case: ED Files Charge Sheet Against APP Leader Sanjay Singh In Money Laundering Case
Girl in a jacket

Excise case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने APP नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Excise case

Excise case: ED ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और उनके सहयोगी सर्वेश मिश्रा के खिलाफ supplementary prosecution complaint दायर की। कोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान बिंदुओं पर विचार और बहस के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की है। 4 अक्टूबर को आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को ED ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। ED के मुताबिक, यह मामले में पांचवां आरोप पत्र है। आरोपपत्र में 60 पेज के ऑपरेटिव पेज और लगभग 2500 पेज के Annexures शामिल हैं। सर्वेश मिश्रा से पहले भी इस मामले में ED ने कई बार पूछताछ की है।

  • ED ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में APP नेता संजय सिंह के खिलाफ Supplementary Prosecution Complaint दायर की
  • कोर्ट ने आरोप पत्र पर संज्ञान बिंदुओं पर विचार और बहस के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की है
  • 4 अक्टूबर को आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को ED ने गिरफ्तार किया था
  • संजय सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं

ED ने कोर्ट से कही ये बातें

इससे पहले, ED ने अदालत को बताया कि संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में शराब समूहों से रिश्वत वसूलने की साजिश का हिस्सा थे। संजय सिंह के सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के साथ घनिष्ठ संबंध थे, जिन्होंने आरोपी अमित अरोड़ा को संजय सिंह से मिलवाया था। दिनेश अरोड़ा लगातार संजय सिंह के संपर्क में थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण से यह बात साबित हुई है। ED ने पहले कहा था कि सिंह को अपराध से 2 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।