2022 तक देश का हर गांव सड़क से जुड़ जाएगा : तोमर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2022 तक देश का हर गांव सड़क से जुड़ जाएगा : तोमर

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि वर्ष 2022 तक देश के हर गांव

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि वर्ष 2022 तक देश के हर गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे और सबको मकान मिल जाएंगे। 
श्री तोमर ने अपने मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा बैठक में यह बात कही। दो दिवसीय बैठक में राज्यों और केंद, शासित क्षेत्रों के करीब 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
उन्होंने कहा कि देश मे ग्रामीण स्तर पर काफी बदलाव हो रहे है और सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं से गांव का काफी विकास हुआ है। उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी तारीफ की और उनकी भूमिका को रेखांकित किया। 
श्री तोमर ने बैठक में भाग ले रहे प्रतिनिधियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्षगांठ पर नए भारत के निर्माण का जो सपना देखा है उसे हमे पूरा करना है और इसमें आप लोगों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गावों के विकास में काफी मदाद मिली है और 2022 तक हर गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे। इसी तरह 2022 तक करीब दो करोड़ आवास प्रधनमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बन जाएंगे।
सड़कों और मकानों के निर्माण से लोगों के जीवन पर असर पड़गा और सामुदायिक विकास मजबूत होगा जिससे अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।