जेल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो

NULL

कलेक्टर श्री राहुल जैन ने कहा कि भोपाल केन्द्रीय जेल की घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जेलों की सुरक्षा के संबंध में जारी किए गए मेनुअल के अनुसार ग्वालियर केन्द्रीय जेल में भी सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएँ। इसके लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट की प्रति के साथ जेल अधीक्षक को उनसे संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जेल में बंद कैदियों द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय के लिये शहर में एक स्थायी काउण्टर उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे उनके द्वारा उत्पादित माल को बेहतर बाजार प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को केन्द्रीय जेल के भ्रमण के दौरान जेल अधीक्षक श्री एन पी सिंह को दिए हैं।

श्री जैन ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप केन्द्रीय कारागार को सुधारगृह का स्वरूप प्रदान किया जाना चाहिए। समाज के विभिन्न वर्गों से आने वाले कैदियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उन्हें नवजीवन प्रदान करने का काम इन सुधार गृहों के माध्यम से किया जा रहा है। श्री जैन ने केन्द्रीय कारागार के कैदियों द्वारा तैयार की गई स्टेशनरी सामग्री, हथकरघा द्वारा बनाए गए फर्शए दरीए चादर तथा महिला कैदियों द्वारा तैयार किए गए कपड़ों और हस्तशिल्प सामग्री का अवलोकन किया।

श्री जैन ने कहा कि जो महिला कैदी इन कार्यों में रूचि रखते हैं उन्हें स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से प्रोत्साहित करना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति द्वारा महिला कैदियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रशंसा भी की। कलेक्टर ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कैदियों के भोजन, उनके रहने के स्थान और स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में भी विस्तार से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।