मनोरंजन उद्योग से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, रोजगार सृजित होंगे : प्रभु  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मनोरंजन उद्योग से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, रोजगार सृजित होंगे : प्रभु 

NULL

मुंबई : केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि मनोरंजन उद्योग सबसे तेजी से बढ़ते कारोबारों में से एक है तथा प्रौद्योगिकी चालित इस क्षेत्र से रोजगार व धन सृजित होगा तथा आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इंटरटेनमेंट टेक्नोलाजी शो ईएनटीटेक से युवा साथ आएंगे जो प्रौद्योगिकी के जरिए मनोरंजन उद्योग को आगे लेकर जाएंगे। इस कार्यक्रम को वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय का समर्थन है।
वाणिज्य मंत्री प्रभु ने वीडियो संदेश में कहा, ‘ मनोरंजन सबसे तेजी से बढ़ते कारोबारों में से एक है। इनमें से अनेक युवा हालीवुड सहित दुनिया के सबसे सफल बाजारों में प्रौद्योगिकी की अगुवाई कर रहे है। उन्हें एक साथ लाने का विचार अच्छा है।’ उन्होंने कहा, ‘ यह धन व रोजगार सृजक होगा तथा आ​र्थिक गतिविधियों को बल देने वाला होगा।’

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।