EC ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान
Girl in a jacket

EC ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान

election Commission

Haryana Vidhan Sabha Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब 1 अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। बीजेपी की मांग पर चुनाव आयोग ने यह बदलाव किया है, जिससे त्योहारों और छुट्टियों के कारण मतदान में असुविधा न हो।

exit polls 2024: Odisha Assembly Election Results Exit Polls 2024 Live  Updates: Tight race between BJP and BJD in Naveen Patnaik bastion - The  Economic Times

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार अब हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पहले यहां 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी, जिसे चुनाव आयोग ने बदल दिया है। वहीं वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। बता दें कि हरियाणा चुनावों की तारीखों में बदलाव करने की मांग बीजेपी द्वारा की गई थी।

क्यों बदली वोटिंग की तारीख ?

चुनाव आयोग ने बताया कि बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव अब एक अक्टूबर के बजाय पांच अक्टूबर को होंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब चार अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी।

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

इधर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर वोट बटोरने का काम करती है। सीएम सैनी ने कांग्रेस के नेताओं की रणनीति पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए झूठ पर आधारित है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और अन्य बड़े नेता जैसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सुरजेवाला एक झूठ की स्क्रिप्ट तैयार करते हैं और इसे तेजी से फैलाने का काम करते हैं। यह झूठ की स्क्रिप्ट उनकी पार्टी के भीतर के नेता फैला कर आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।