Virat Kohli को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत? ये रहा जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Virat Kohli को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत? ये रहा जवाब

क्या कोहली को अपॉइंटमेंट की है आवश्यकता?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिले, जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया। कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया है। महाराज से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं होती, लेकिन एकांत वार्ता के लिए टोकन लेना होता है।

भारतीय टीम के दिग्गज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं। कोहली के फैंस का दिल टूट गया है। अब ऐसे में कोहली आज अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। जहां, उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

Premananda Maharaj

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पिछले कई सालों से धार्मिक गतिविधियों में शामिल हैं। वह कई बार वृंदावन जा चुके हैं, इसलिए वहां पहुंचकर वह अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज से उनके आश्रम में मिलते हैं। अनुष्का और विराट कोहली आज वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने महाराज जी से मुलाकात की और ढेर सारा आशीर्वाद लिया। तो चलिए जानते हैं कि क्या विराट और अनुष्का को भी महाराज जी से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है।

अगर कोई भी व्यक्ति प्रेमानंद महाराज जी से मिलना चाहता है तो आप उनसे आसानी से मिल सकते हैं। श्री प्रेमानंद महाराज जी का वृंदावन में राधाकेलि कुंज आश्रम है। हर दिन हजारों लोग भगवान प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं। अगर आप प्रेमानंद महाराज जी से अकेले में बात करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एकांत प्रतियोगिता का टोकन लेना होगा। आपको सुबह 6:30 बजे आश्रम में आना होगा। और उसके बाद आप महाराज जी से करीब 1 घंटे तक बात कर सकते हैं।

Premananda Maharaj

प्रत्येक दिन सुबह 9:30 बजे प्रेमानंद जी महाराज के शिष्यों द्वारा भक्तों को रोकन दिए जाते हैं। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए क्या उन्होंने भी टोकन लिया है , या वे भी टोकन के लिए दो दिन पहले से कोशिश किये थे। हालांकि, इससे संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। विराट कोहली पहली बार नहीं बल्कि तीन बार वे परिवार के संग महाराज जी से मुलकात कर चुके हैं।

चुनाव आयोग ने हल किया 20 साल पुराना EPIC नंबरों का मामला, देशभर में जारी हुए नए पहचान पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।