लड़के दिखायें हिम्मत, दहेज को ना कहे - सुशील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लड़के दिखायें हिम्मत, दहेज को ना कहे – सुशील

NULL

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने युवा पीढ़ का आहवान करते हुए आज कहा कि अगर लड़के हिम्मत दिखाये और दहेज लेने पर अभिभावकों का विरोध करें तो दहेज प्रथा खुद ही बंद हो जायेगी। एक हिन्दी दैनिक अखबार की ओर से 21 दिवसीय अभियान दहेज को कहे ना के आज समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए सुशील ने युवा पीढ़ का आहवान करते हुए कहा कि अगर लड़के हिम्मत दिखाये और कहे कि उनके अभिभावक दहेज लेंगे तो वे विद्रोह कर देंगे। उनके इस कदम से दहेज प्रथा बंद हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में भारतीय समाज में दहेज प्रथा नहीं थी।

स्वयंवर के जरिए लड़कियां अपने लिए योज्ञ एवं सक्षम वर की तलाश करती थी। तिलक-दहेज एक अभिशाप है और धीरे-धीरे यह समाज के गरीब तबकों में तेजी से फैलता जा रहा है। सुशील ने कहा कि युवा अपने आत्मसम्मान और गरिमा के लिए दहेज की भीख नहीं मांगे बल्कि खुद की क्षमता पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी शिक्षित कर आत्म निर्भर बनाने की जरूरत है। करीब 2 हजार साल पहले एलेक्जेंडर महान के समय भारत आए मैगस्थनीज ने अपने यात्रा वृतांत में दहेज का कोई जिक्र नहीं किया है। यह बाद में सोच बनी कि जितना ज्यादा पैसा देंगे उतना ही अच्छा लड़का मिलेगा। स्वयंवर में सीता ने राम को चुना, तब कौन ताकतवर हैं, कौन सक्षम है, उसका चयन होता था। प्राचीन काल में कहीं कोई दहेज की प्रथा नहीं थी।

 सुशील ने कहा कि दहेज प्रथा को आगे बढ़ने में महिलाओं की भी बड़ भूमिका है। दहेज के कारण ही आज लड़की पैदा होती है तो लोग मायूस हो जाते हैं और लड़कों के जन्म होने पर उन्हें लगता है कि सोने की खदान मिल गई है। लड़कों को भी लगता है कि मुफ्त का माल और गाड़ मिल रही है।  उन्होंने कहा कि बिहार लोक नायक जयप्रकाश नारायण और क्रान्ति की धरती है। लड़के हिम्मत दिखाएं, आगे बढ़कर दहेज के खिलाफ विद्रोह करने का संकल्प लें। सुशील ने कहा कि दहेज का कानून 1961 में बना। मगर केवल कानून से इस सामाजिक बुराई को दूर नहीं किया जा सकता है। सामाजिक बुराई को जन अभियान से ही खत्म किया जा सकता है, जिनके घरों में शादी होती है वह हिम्मत के साथ ऐलान करें और निमंत्रण कार्ड पर लिखे कि इस शादी में कोई तिलक-दहेज नहीं लिया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की  अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।