फिटनेस कैंपेन सत्ता की साजिश : दिग्विजय

NULL

भोपाल : देश भर में इन दिनों एक कैंपेन वायरल हुआ है। हैशटैग हम फिट तो इंडिया फिट के तहत लोग अपनी फिटनेस को प्रदर्शित करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं और फिर दूसरों को चैलेंज भी कर रहे हैं। केंद्रीय खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने इसकी शुरूआत की और अब यह हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर है। बीते रोज विराट कोहली ने पीएम नरेंद्र मोदी को फिटनेस चेलेंज किया।

मोदी ने भी चुनौती को स्वीकार किया। लगे हाथ राहुल गांधी ने भी राजनीति खेल ली। उन्होंने मोदी को चलेंज किया कि वो पेट्रोल, डीज़ल के दाम घटाकर दिखाए। अब राहुल गांधी की लाइन को आगे बढ़ाते हुए दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि फिटनेस चैलेंज मध्यम वर्ग के लोगों का पेट्रोल और डीज़ल की बड़ती क़ीमतों से ध्यान हटाने का कुटिल प्रयास है।

मोदी जी हिम्मत हो तो राहुल जी का चैलेंज स्वीकार करो। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा: मोदी जी अब राज्यों को पेट्रोल, डीज़ल की क़ीमत कम करने के लिए उन पर जीएसटी लगाने का प्रस्ताव कर रहे हैं ताकि राज्यों पर भार पड़े। तेल कम्पनियों को मुनाफ़े में कटौती करने के लिए कह रहे हैं। जनाब अपनी सेंट्रल इक्साइज़ कम क्यों नहीं करते जिसमें आपने 200 से लेकर 400 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। Slug-आरोप फिटनेस चैलेंज मध्यम वर्ग के लोगों का पेट्रोल और डीज़ल की बड़ती क़ीमतों से ध्यान हटाने का कुटिल प्रयास

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।