दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से भरा नामांकन पत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्विजय सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से भरा नामांकन पत्र

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस नेता जवाहर पंजाबी ने बताया, ‘‘हमारे वरिष्ठ नेता दिग्विजय जी ने दोपहर सवा दो बजे यहां अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है।’’

‘न्याय’ योजना गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह होगी : राहुल

इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला भाजपा की कट्टर हिन्दूवादी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। प्रज्ञा बहुचर्चित मालेगांव बम धमाकों की आरोपी है और वर्तमान में जमानत पर हैं।

इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और पिछले 30 साल से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय को इस सीट से उतारा है, ताकि भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई जा सके। भोपाल संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।