डेरेक ओ ब्रायन बोले- 2019 चुनाव में मोदी को मत बनाइए बनाम एक वैकल्पिक उम्मीदवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डेरेक ओ ब्रायन बोले- 2019 चुनाव में मोदी को मत बनाइए बनाम एक वैकल्पिक उम्मीदवार

NULL

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन का मानना है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को 2019 में रोका जा सकता है। इसके लिए तीन सूत्री सुझाव में उन्होंने कहा कि चुनाव को मोदी और एक वैकल्पिक उम्मीदवार के बीच होने से रोका जाना चाहिए।

तृणमूल नेता का कहना है कि मोदी को रोकने के लिए विपक्ष को भाजपा के राष्ट्रीय विकल्प, क्षेत्रीय अवसरों और पार्टी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का वास्तविक आकलन करने और उसके अनुसार रणनीति तैयार करने की जरूरत है। राज्यसभा सदस्य ने सुझाव दिया, 2019 की तैयारी में मैं तीन सूत्री तरीका बताता हूं।

उन्होंने कहा, सबसे पहले तो इसे नरेंद्र मोदी और किसी वैकल्पिक उम्मीदवार के बीच का राष्ट्रीय मुकाबला मत बनाइए। इससे भाजपा को फायदा होगा। इसकी बजाय इसे सभी राज्यों का चुनाव बनाइए। इसे मोदी और भाजपा के लिए 29 अलग-अलग क्षेत्रों का चुनाव बनाइए। उन्हें अलग-अलग राज्य की भाषा और मुद्दों पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूर कीजिए।

उन्होंने कहा, भाजपा को इसे गोमांस, छद्म राष्ट्रवाद या कुछ प्राइम टाइम या एजेंडा को लेकर ध्रुवीकरण मत करने दीजिए। ओ ब्रायन ने अपनी किताब इंसाइड पार्लियामेंट व्यूज फ्रॉम द फ्रंट रो में इसका उल्लेख किया है। यह किताब उनके राजनीतिक आलेखों का संकलन है।

उनका दूसरा सुझाव है कि विपक्षी दल इस बात को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार करें कि 2014 में भाजपा का विजय रथ किस राज्य में रूक गया था। अपनी तीसरे सुझाव में उन्होंने कहा है कि लोगों से नीतियों के आधार पर सरकार के प्रदर्शन को लेकर राय बनाने का आग्रह किया जाना चाहिए।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।