Dengue Cases In Karnataka: कर्नाटक में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच शहर में फॉगिंग अभियान शुरू, 6 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Dengue Cases in Karnataka: कर्नाटक में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच शहर में फॉगिंग अभियान शुरू, 6 लोगों की मौत

Dengue Cases in Karnataka: डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर कर्नाटक सरकार अलर्ट पर है। देश के कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ डेंगू के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। कर्नाटक के कलबुर्गी नगर निगम आयुक्त भुवनेश देवीदास पाटिल ने बताया, शहर में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे है। इस समस्या को देखते हुए हमने पूरे शहर में सघन फॉगिंग अभियान चलाया है। इस सभी वार्डों को कवर कर रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी तैनात हैं, जिससे लोग आपातकालीन स्थिति में उनसे संपर्क कर सकें।

सरकार ने उठाए अहम कदम

प्रशासन ने डेंगू हॉटस्पॉट का पता लगाने और उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता पर नष्ट करने के आदेश दिए। जहां डेंगू के अधिक मामले सामने आते हैं, वहां बुखार क्लीनिक खोलने और डेंगू के लक्षण वाले व्यक्तियों का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही अगर शुरुआती चरण में डेंगू का पता चल जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है। डेंगू से जान नहीं जानी चाहिए। जान बचाने के लिए सावधानी बरतना प्राथमिक चिंता होनी चाहिए। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने डेंगू जांच की कीमतें 600 रुपये तय कर दी हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।