नोटबंदी : भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने छेड़ा अभियान, सोशल मीडिया पर छाई सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोटबंदी : भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने छेड़ा अभियान, सोशल मीडिया पर छाई सरकार

NULL

नोटबंदी की घोषणा के एक वर्ष पूरे होने पर आज विपक्षी दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस कदम को लेकर केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस फैसले के विरोध में विपक्षी दल आज काला दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक शेर के जरिये सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, एक आंसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है। तुमने देखा नहीं, आंखों का समुंदर होना।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा है, मैंने अपना ट्विटर का डिस्प्ले पिक्चर काला कर दिया है। नोटबंदी हादसा। अपनी आवाज उठाएं। नवंबर 8 काला दिवस।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा है, वह नोटबंदी नहीं, अहंकार संतुष्टि थी जिसमें 150 लोगों की बलि ली गई। उन्होंने लिखा है, नोटबंदी नीनो — नथिंग इन – नथिंग आउट — (ना कुछ अंदर, ना कुछ बाहर) तरीके से लागू किया गया, इसलिए परिणाम कुछ नही रहा।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार और जाली नोटों की समस्या हल हुई? क्या आतंकवाद हमेशा के लिए जड़ से समाप्त हो गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।