जीडीएस की मांगों को मोदी के ध्यान में लाया जाएगा : सीतारमण

NULL

हैदराबाद : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी और संचार मंत्री मनोज सिन्हा के अवगत कराया जाएगा। रक्षा मंत्री ने शहर के चिक्कादापल्ली इलाके के सामुदायिक भवन में जीडीएस से बातचीत करते हुए कहा कि वह श्री मोदी के निर्देश पर यहां आयी हैं। उन्होंने कहा कि वह उनकी मांगों से श्री मोदी और श्री सिन्हा को अवगत कराएंगी।

उन्होंने कहा कि केंद, सरकार की ओर से जीडीएस के वेतनों का पुनरीक्षण कोई एहसान नहीं है बल्कि यह उनका अधिकार है क्योंकि वे लंबे समय से कम वेतन पा रहे थे। सुश्री सीतारमण ने जीडीएस सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जीडीएस ग्रामीण इलाकों में केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। यहां तक कि जिलाधिकारी के मौजूद रहते ग्रामीण इलाकों के लोग यह मानते हैं कि डाक घर केंद, सरकार है।

सुश्री सीतारमण ने जीडीएस से विभाग के विकास के लिए ईमानदारी से काम करने को कहा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत छह जून को जीडीएस के वेतन और भत्ते में संशोधन को मंजूरी दी है। केंद, सरकार ने तीन लाख से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के वेतन-भत्तों में 56 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है और इस पर कुल 1250 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आयेगा। इस वेतन संशोधन से लाभान्वित डीजीएस में से 30,030 तेलंगाना के डीजीएस लाभान्वित होंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।