राजधानी दिल्‍ली में धूल भरी आंधी

उत्तराखंड में उत्तरकाशी, टिहरी समेत चार जगह बादल फटने के बाद अब राजधानी दिल्‍ली में भी तेज आंधी

उत्तराखंड में उत्तरकाशी, टिहरी समेत चार जगह बादल फटने के बाद अब राजधानी दिल्‍ली में भी तेज आंधी देखने को मिली है। आपको बता दे कि देर शाम अचानक दिल्ली -एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी।

धूल भरी आंधी के चलते लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसमें कई इलाकों में पेड़ टूट गए। तेज आंधी के चलते ट्रैफिक जाम फंस गया।

ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा है। आपको बता दे कि मौसम विभाग ने आंधी को लेकर कई बार अलर्ट जारी कर चुका है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।