थरूर के खिलाफ दिल्ली पुलिस के आरोप ‘आधारहीन और मनगढंगत’: कांग्रेस  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

थरूर के खिलाफ दिल्ली पुलिस के आरोप ‘आधारहीन और मनगढंगत’: कांग्रेस 

NULL

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस द्वारा पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में सांसद शशि थरूर पर खुदकुशी के लिये उकसाने का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने आज अपने नेता का बचाव किया और कहा कि थरूर पर लगा गए आरोप ‘झूठ, आधारहीन और मनगढंत’ हैं। पार्टी ने उम्मीद जतायी कि वह इस मामले में वह निर्दोष साबित होंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार ने शशि थरुर को बदनाम करने की साजिश के तहत कई वर्ष से उनके खिलाफ हत्या का आरोप बार-बार दोहराया। जब हत्या के आरोप में मोदी सरकार औंधे मुंह गिरी तो एक नए षडयंत्र के चक्रव्यूह का ताना-बाना बुना गया। आज एक झूठा मनगढंत और बेबुनियाद आरोप दिल्ली पुलिस के द्वारा लगाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सवाल बड़ा यह है कि अगर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है तो क्या मृतक का कोई सुसाइड़ नोट इस बारे में किसी को मिला? जवाब नहीं में है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा।’’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या मृतक के परिवार के किसी सदस्य, किसी निष्पक्ष गवाह या किसी और व्यक्ति ने आगे बढ़कर ऐसे किसी आरोप की पुष्टि पुलिस से की है? उन्होंने कहा, ‘‘ बात बड़ी सीधी है कि शशि थरुर को झूठे, मनगढंत और बेबुनियाद आरोप लगा प्रताड़ित करने का एक षड़यंत्र मोदी सरकार के इशारे पर कठपुतली दिल्ली पुलिस कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर सम्पूर्ण विश्वास है। शशि थरुर के खिलाफ इस प्रकार का कोई आरोप साबित होने वाला नहीं, क्योंकि इसमें सच्चाई का एक कण भी नहीं। थरुर पाकसाफ हैं और निर्दोष साबित होंगे।’’

दिल्ली पुलिस ने आज सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में थरूर पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुये पुलिस ने यहां एक अदालत में कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जरूरत है क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। करीब तीन हजार पन्नों के अपने आरोप पत्र में पुलिस ने मामले में थरूर को एक मात्र आरोपी बनाया है और दावा किया कि उनके खिलाफ आगे कार्रवाई के लिये पर्याप्त साक्ष्य हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।