दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह की बढ़ाई सुरक्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह की बढ़ाई सुरक्षा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा बढ़ दी गयी है। दिल्ली पुलिस ने उनके आवास पर अतिरिक्त

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा बढ़ दी गयी है। दिल्ली पुलिस ने उनके आवास पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किये हैं। 
गृह मंत्री की सुरक्षा से जुड़ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। अमित शाह को 2014 में भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा जेड प्लस सुरक्षा कवर दिया गया है। जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का सुरक्षा कवर दिया जाएगा। 
अमित शाह के एक जून को गृह मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। श्री शाह के 11 अकबर रोड स्थित आवास पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। 
इसके अतिरिक्त अमित शाह को सुरक्षा कारणों से 6 ए कृष्णमेनन मार्ग स्थित आवास आवंटित किया गया है। यह आवास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आवंटित था। 
गत वर्ष अगस्त में श्री वाजपेयी के निधन के बाद उनके परिवार ने इस बंगले को छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।