महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने चलाया खास अभियान , बनाई महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने चलाया खास अभियान , बनाई महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम

NULL

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे है जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खास अभियान चलाया है।

delhi police main

दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है। जो भीड़-भाड़ वाले इलाके, सुनसान इलाके और अंधेरे में भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी बाईक पर गस्त करेंगी।

Women police patrol team

आपको बता दे कि इस स्क्वायड में फिलहाल चार पेट्रोलिंग बाइक शामिल की गई हैं और सभी बाइक पर दो महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। वहीं, एक पीसीआर वैन जिप्सी भी है, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं।

Women police patrol team

ये सभी 12 महिला पुलिसकर्मी खासकर उन इलाकों की पेट्रोलिंग करेंगी, जहां पर महिलाओं की आवाजाही सबसे अधिक होती है। स्क्वायड में ड्राइवर से लेकर इंचार्ज तक महिला ही है।

Women police patrol team

ये स्क्वायड सरोजिनी नगर मार्केट, सेलेक्ट सिटी मॉल, हौजखास विलेज जैसे इलाकों में गश्त करेगा क्योंकि इन इलाकों में देर रात तक बड़ी संख्या में महिलाएं घूमती हैं।

Women police patrol team4

आपको बता दे कि दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम और साथ ही बाईकर्स महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और सरोजनी नगर इलाके से होते हुए अलग-अलग इलाकों में बाईक पर पेट्रोलिंग करते हुए साकेत तक आई और सिलेक्ट सिटी मॉल में भी पैट्रोलिंग की।

Women police patrol team

वही ,इनका कहना है कि महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वो हमेशा महिलाओं के साथ है और महिला दिवस से बढ़िया कोई और मौका नहीं हो सकता. इसमें महिलाएं खुद पर भरोसा कर सकें और खुले में सास ले सकें।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।