दिल्ली : मेट्रो ट्रैक पर आया मोर, 30 मिनट तक बाधित रही मेट्रो सेवा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : मेट्रो ट्रैक पर आया मोर, 30 मिनट तक बाधित रही मेट्रो सेवा

NULL

नई दिल्ली : आज सुबह दिल्ली में एक ऐसा नजारा देखा गया आज सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक मोर की वजह से मेट्रो 33 मिनट के लिए मेट्रो सेवा बाधित हो गई।  दरअसल ये घटना लगभग 9:45 की है मेट्रो जैसे ही मॉडल टाउन स्टेशन पर पहुंची तभी ड्राइवर ने देखा की एक मोर ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ ।

मोर की सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो को रोका गया।  स्टेशन पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद मोर को ट्रैक पर से पकड़ा और हटाया।  बता दें कि मोर घायल था।  लिहाजा वाइल्ड लाइफ वालों को मोर को सौंपा गया।  जिसे बाद में अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।  अधिकारियों के मुताबिक, 10:18 मिनट पर ट्रेन सेवा वापस बहाल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।