दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, ले जाए गए अस्पताल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, ले जाए गए अस्पताल

अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले बताया गया था कि धरने के

बीते 8 दिनों से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बेजल के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे है तो वही 6 दिन से अनशन कर रहे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती ले जाया गया है। सिसोदिया को LNJP हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले बताया गया था कि धरने के छठे दिन सिसोदिया की हालत बिगड़ गई है।

उनके खून के सैंपल में कीटोन लेवल 7.4 तक पहुंच गया था। सामान्य स्तर पर यह जीरो होना चाहिए। +2 को भी खतरे का निशान माना जाता है। डॉक्टरों ने एलजी हाउस जाकर सिसोदिया का चेकअप किया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल शिफ्ट करने का फैसला लिया। आपको बता दे की इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की भी तबियत खराब हो गयी थी जिसके बाद उन्हें भी आधी रात में अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि सत्येंद्र जैन की तबियत में फिलहाल सुधार है।

View image on Twitter

जानकारी के लिए बता दें कि धरने पर बैठने को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट ने केजरीवाल से कई तल्ख सवाल किए हैं। बीजेपी के विधायक विजेंदर गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूछा कि धरने से पहले एलजी से अनुमति क्यों नहीं ली गई। गुप्ता ने दिल्ली के सीएम और मंत्रियों के धरना खत्म कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले का समाधान होना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई अब 22 जून को होगी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।