रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदू समर्थक संगठनों के विरोध के बाद निजी विश्वविद्यालय की अपनी यात्रा रद्द की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदू समर्थक संगठनों के विरोध के बाद निजी विश्वविद्यालय की अपनी यात्रा रद्द की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मशहूर तमिल गीतकार वैरामुथू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के विश्वविद्यालय के

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मशहूर तमिल गीतकार वैरामुथू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के विश्वविद्यालय के फैसले के बाद शनिवार को यहां निजी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। भाजपा प्रवक्ता एस जी सुरया के अनुसार सिंह ने ‘तमिलों और तमिलनाडु की भावना का सम्मान’ करते हुए अपनी यात्रा ‘रद्द’ कर दी है। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हमें सुनने को मिल रहा है कि तमिलों और तमिलनाडु की भावना का सम्मान करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैरामुथू को डॉक्टरेट देने के सिलसिले में अपनी यात्रा रद्द कर दी है।’’ उन्होंने तमिल लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करने के लिए सिंह और भाजपा को धन्यवाद दिया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने भी बताया कि रक्षा मंत्री ने अपनी चेन्नई यात्रा रद्द कर दी है। 

CAA का विरोध करने वाली नॉर्वेयाई महिला को भारत छोड़ने का निर्देश

निजी विश्वविद्यालय की टिप्पणी नहीं मिल पायी है। बृहस्पतिवार को जब विश्वविद्यालय का यह फैसला सामने आया था कि वह शनिवार को दीक्षांत समारोह में वैरामुथू को मानद डॉक्टरेट प्रदान करेगा और उस कार्यक्रम में सिंह भी शामिल होंगे तो विवाद खड़ा हो गया था। दो हिंदू संगठनों ने इस कदम का विरोध किया था कि और कहा कि वे विश्वविद्यालय के बाहर काला झंडा लेकर प्रदर्शन करेंगे। 
हिंदू मुन्नानी ने आरोप लगाया कि वैरामुथू ने महिला वैष्णव संत अंडाल के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गीतकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। उनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज है। हिंदू मुन्नानी ने कहा कि वह सिंह के खिलाफ भी प्रदर्शन करेगा। हिंदू मक्कल काच्चि के संस्थान अंर्जुन संपत ने आरोप लगाया कि वैरामुथू अतीत में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर चुके हैं। वैरामुथू ने आरोपों से इनकार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।