देश में कोरोना से मृतकों की संख्या लगातार दूसरे दिन 200 से नीचे, 12584 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 167 संक्रमितों

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है।  देश में लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या जहां दूसरे दिन 200 से नीचे आ गयी है वहीं पिछले पांच दिन से नये मामले 20 हजार से नीचे आ रहे हैं तथा रिकवरी दर में बढ़ोतरी और सक्रिय मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 167 संक्रमितों की मौत हुई जिसे मिलाकर अब तक 1,51,327 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गत 26 दिसम्बर से प्रतिदिन तीन सौ से कम मरीजों की जान जा रही है जबकि इससे पहले इनकी संख्या तीन से पांच सौ के बीच रही। देश में मृत्यु दर घटकर 1.44 फीसदी रह गयी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 12,584  नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 79 हजार से अधिक हो गया है। वहीं 18,385 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1,01,11,294  हो गयी। सक्रिय मामले 809 घटकर 2,16,558 लाख रह गये हैं। देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.43 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 2.13 फीसदी रह गयी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि 11 जनवरी तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 18,26,52,887 थी। इसमें सोमवार को परीक्षण किए गए 8,97,056 नमूने शामिल हैं। अभी जो नए मामले दर्ज हुए हैं, उनमें से करीब 82.25 फीसदी मामले देश के नौ राज्यों -केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार और गुजरात के हैं। देश में 16 जनवरी से बहुप्रतीक्षित सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत करीब 30 करोड़ लोगों का पहले चरण में टीकाकरण होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।