डेटा लीक: राहुल गांधी का पलटवार, 39 भारतीयों की मौत पर घिरी सरकार, तो डेटा चोरी पर गढ़ी कहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डेटा लीक: राहुल गांधी का पलटवार, 39 भारतीयों की मौत पर घिरी सरकार, तो डेटा चोरी पर गढ़ी कहानी

NULL

नई दिल्ली : कैम्ब्रिज एनालिटिका नाम की फर्म द्वारा चुनावों के लिए वोटर्स को मैनिप्युलेट करने के खुलासे के बाद बीजेपी और कांग्रेस भिड़ी हुईं हैं। बीजेपी द्वारा कांग्रेस को निशाना बनाए जाने पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है, तो बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने राहुल पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राहुल ने लिखा –

समस्याः 39 भारतीयों की मौत; सरकार बैकफुट पर, झूठ बोलते हुए पकड़ी गई

समाधानः कांग्रेस और डेटा चोरी को लेकर कहानी गढ़ो

परिणामः मीडिया नेटवर्क्स के बीच बाइट की होड़, 39 भारतीय रडार से गायब

समस्या हल हो गई।

राहुल के ट्वीट के बाद बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी को 26 राज्यों में हार मिली है। और कर्नाटक के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों में भी पार्टी की हार निश्चित है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं। इस जानकारी को कथि‍त तौर पर चुनाव के दौरान ट्रंप को जिताने में सहयोग और विरोधी की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इसे फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डेटा लीक कहा जा रहा है।

इसके बाद बुधवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कैंब्रिज एनालिटिका का कनेक्शन कांग्रेस से जोड़ते हुए कई आरोप लगा डाले। प्रसाद ने आरोप लगाया कि कैंब्रिज एनालिटिका के कांग्रेस पार्टी के साथ संबंध हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्रोफाइल में कैंब्रिज एनालिटिका की क्या भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2019 के चुनाव अभियान के लिए कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा ली है। मीडिया के एक वर्ग द्वारा इसे ब्रह्मास्त्र कहा जा रहा है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।