डी. राजा ने अमित शाह को पत्र लिखकर कश्मीरी छात्रों की समस्या दूर करने की मांग की

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी. राजा ने ग्रह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे कश्मीरी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी. राजा ने ग्रह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे कश्मीरी छात्रों की समस्याएं सुलझाने की अपील की है। कश्मीर हवाई अड्डे के वापस दिल्ली भेज जाने से क्षुब्ध  डी. राजा ने अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है कि उनसे कुछ कश्मीरी छात्र मिले थे वे कश्मीर के ताजा हालात के कारण अपने माता-पिता से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

US में फिर गूंजेगा मोदी-मोदी, कार्यक्रम के लिए 40 हजार लोग करा चुके हैं बुकिंग 

इतना ही नही वे वहां कर्फ्यू लगने के कारण आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और अपने परिजनों से भी संपर्क करने की स्थिति में नहीं हैं।  राजा ने पत्र में यह भी लिखा है कि कुछ छात्रों को धमकियां भी मिल रही है और उनकी सुरक्षा को भी खतरा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। 
माकपा नेता ने पत्र में इन छात्रों को सुरक्षा देने और उनकी समस्याये सुलझाने की भी गुहार की। उन्होंने पत्र में श्री नगर हवाई अड्डे से उन्हें और श्री सीताराम येचुरी को वापस लौटाए जाने की घटना का जिक्र किया और कहा कि यह घटना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।