चक्रवात निसर्ग : राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चक्रवात निसर्ग : राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस चक्रवात के बुधवार देर शाम तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चक्रवात निसर्ग को लेकर कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश महाराष्ट्र और गुजरात लोगों के साथ खड़ा है साथ ही उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ चक्रवाती तूफान निसर्ग कल महाराष्ट्र और गुजरात पहुंच रहा है। इस कठिन समय में, पूरा देश आपके साथ खड़ा है। अपना ख़्याल रखें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।’’ 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस चक्रवात के बुधवार देर शाम तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तटों तक पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।