चक्रवात मोरा' के कारण समय से पहले केरल, पूर्वोत्तर पहुंचा मॉनसून - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चक्रवात मोरा’ के कारण समय से पहले केरल, पूर्वोत्तर पहुंचा मॉनसून

NULL

नयी दिल्ली : भारतीय उपमहाद्वीप में मौसमी बारिश लाने वाला दक्षिण पश्चिमी मॉनसून अपने सामान्य समय से दो दिन पूर्व आज केरल एवं पूर्वोत्तर पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि चक्रवात ‘मोरा’ के कारण मॉनसून पूर्वोत्तर भी पहुंच गया है। चक्रवात मोरा के कारण मॉनसून समय से पहले पहुंचा। केरल तट पर मॉनसून सामान्यत: एक जून को पहुंचता है। मॉनसून के केरल तट पर पहुंचने के साथ ही देश में इसका आधिकारिक आगमन हो जाता है। इस साल मॉनसून अपनी निर्धारित तिथि से दो दिन पहले पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।