10 अगस्त को होगी CWC की बैठक,कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

10 अगस्त को होगी CWC की बैठक,कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष

संसद सत्र के खत्म होने के बाद 10 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस लम्बे समय से अपने नए अध्यक्ष की तलाश कर रही है, लेकिन अब लगता है कि पार्टी को चलाने वाला और मजबूत बनाने वाला अध्यक्ष जल्द ही मिल जायेगा। संसद सत्र के खत्म होने के बाद 10 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में होगी। ऐसी माना जा रही है कि इस बैठक में कांग्रेस के अगले अध्यक्ष कौन होंगे इसको लेकर विचार विमर्श किया जा सकता है। 
कांग्रेस में समय-समय पर यह मांग उठती रही है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाया जाये लेकिन प्रियंका ने हर बार की तरह इस खबर को अफवाह बताया है। वही, दूसरी ओर  राहुल गांधी ने भी यह साफ़ कर दिया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा बल्कि कोई बाहरी ही होगा।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कुछ समय या चुनाव कराने के लिए एक अस्थाई अध्यक्ष भी चुना जा सकता है। वही, बैठक में कुछ नेताओं का एक ग्रुप बनाने पर भी विचार हो सकता है। 
पार्टी के नए अध्यक्ष पद को लेकर चल रही तैयारी के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरे हिसाब से प्रियंका गांधी एकदम सही इंसान होंगी जो पार्टी को साथ लेकर चल सकती है ओर उन्हें पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरा समर्थन करेगा। कैप्टन ने आगे कहा कि उनका जादू कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को समान रूप से प्रेरित करेगा लेकिन इस पर अंतिम फैसला वर्किंग कमेटी ही करेगी। 
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस में अध्यक्ष ना होने से पार्टी को बहुत नुक्सान हो रहा है और साथ ही पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है। सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी हाईकमान को जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।