सीआरपीएफ ने महिला जवानों के लिए विशेष रूप से बने पहले कवच का किया अनावरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीआरपीएफ ने महिला जवानों के लिए विशेष रूप से बने पहले कवच का किया अनावरण

सीआरपीएफ ने शुक्रवार को महिला जवानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए कवच के पहले नमूने

सीआरपीएफ ने शुक्रवार को महिला जवानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए कवच के पहले नमूने का शुक्रवार को अनावरण किया, जो उसने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के साथ मिलकर विकसित किया है। 
विशेष रूप से महिला कर्मियों के लिए तैयार इस कवच का वजन छह किलोग्राम है और इसका डिजाइन सामान्य रूप से प्रयोग होने वाले काले कवच से अलग है। सामान्य कवच महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी और अर्द्धसैन्य बल दंगा नियंत्रण तैनाती और जन प्रदर्शन से निपटने के दौरान पहनते हैं। 
इस परियोजना में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के लिए बना यह कवच गर्दन से पैर की उंगली तक महिला जवान की रक्षा करेगा। इसकी अनुमानित लागत नौ हजार रुपए होगी। 
सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर ने यहां बल मुख्यालय में इस नए डिजाइन का अनावरण किया। सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक (खुफिया) मोसेस दिनाकरण ने कहा, ‘‘कवच का वजन और इसे बनाने में प्रयोग की गई सामग्री पुराने कवच के समान ही है लेकिन इसका डिजाइन ऐसा है जो महिला जवानों के लिए अधिक आरामदायक होगा।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।