Girl in a jacket

माओवादियों के साथ गोलीबारी में सीआरपीएफ अधिकारी शहीद

NULL

रायपुर : छत्तीसगढ़ में माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के घने जंगल में माओवादियों के साथ गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि किस्ताराम पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में बीती रात जब सीआरपीएफ की 212 वीं बटालियन की टीम तलाश अभियान पर निकली थी तभी गोलीबारी की यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि घटना में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गये। मौर्यमध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है। इलाका राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।