Girl in a jacket

भीड़ ने शिलॉन्ग में सुरक्षा बलों पर फेंके पेट्रोल बम, पांच लोग गिरफ्तार

NULL

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग में बृहस्पतिवार को पंजाबी युवती के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद एक बस खलासी के साथ मारपीट की घटना के बाद तीन दिनों से भड़की हिंसा एवं तनाव के बाद रविवार को हालात धीरे धीरे सामान्य होते हुए दिखाई दिए। बताया जाता है कि बस खलासी की मौत की अफवाह ने हिंसा की आग में घी डालने का काम किया और यह विवाद पंजाबी बनाम स्थानीय खासी समुदाय की नाक की लड़ाई बन गया।

राजधानी के ज्यादातर इलाकों में रविवार को कर्फ्यू में सात घंटे की ढील दी गई। हालांकि इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।  ईस्ट खासी हिल्स जिले के उपायुक्त पी. ए. खार ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त जारी है। हालात तनावपूर्ण लेकिन काबू में हैं।

खासी छात्र संघ समेत विभिन्न संगठनों ने थेम मोटर इलाके में पंजाबियों की बस्ती को अवैध करार देते हुए उन्हें राज्य से निकालने की मांग उठाई। वहीं पंजाबी समुदाय का दावा है कि उनके पूर्वज सौ साल से अधिक समय से इलाके में रह रहे हैं। फिर वे बाहरी कैसे हो गए?

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम कोनराड संगमा से फोन पर बातचीत कर पंजाबी समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा पर चिंता जताते हुए उनसे इस दिशा में जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया। संगमा ने अमरिंदर को भरोसा दिया कि सरकार उन लोगों की सुरक्षा के समुचित उपाय कर रही है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।