Kerala में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे हैं अपराध, NCRB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा Crimes Against Women Are Increasing In Kerala, NCRB Report Revealed
Girl in a jacket

Kerala में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे हैं अपराध, NCRB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Crimes against women are increasing in Kerala

Kerala: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, Kerala में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में वर्ष 2020 से 2022 के बीच बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो NCRB के नए आंकड़ों के मुताबिक अपराध के अधिकतर मामले महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले और उनके पतियों या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता करने के थे। Kerala के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में महिलाओं के खिलाफ 2020 में अपराध के 10,139 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2022 में बढ़कर 15,213 हो गए।

  • NCRB के अनुसार, केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है
  • ये अपराध वर्ष 2020 से 2022 के बीच बढे हैं
  • अपराध के अधिकतर मामले उनके पतियों या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता करने के थे
  • केरल में महिलाओं के खिलाफ 2020 में अपराध के 10,139 मामले दर्ज किए गए
  • ये आकड़ें 2022 में बढ़कर 15,213 हो गए

क्या कहते हैं आकड़ें?

इसमें कहा गया है कि 15,213 मामलों में से 4,998 मामले भारतीय दंड संहिता की धारा 498 A के तहत पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता के थे और 4,940 मामले IPC की धारा 354 के तहत महिलाओं की गरिमा को आहत करने के थे। आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के 2,957 मामले थे। रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2022 तक राज्य में 481 लोगों का अपहरण किया गया था और उनमें से 395 का 2022 के अंत तक पता लगा लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।