दाती महाराज के खिलाफ रेप केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दाती महाराज के खिलाफ रेप केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

रेप और कुकर्म का केस दर्ज होने के बाद से ती शनिधाम के संस्थापक महाराज उर्फ मदनलाल राजस्थानी

रेप और कुकर्म का केस दर्ज होने के बाद से ती शनिधाम के संस्थापक महाराज उर्फ मदनलाल राजस्थानी अंडरग्राउंड है। वह अभी कहां हैं, इस पर आश्रम के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस के अनुसार , महिला की शिकायत के आधार पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने मंदिर के अंदर ही रेप किया।शिकायत में कहा गया है कि दाती महाराज ने 2 साल पहले महिला के साथ रेप किया था।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि धमकी और बदनामी के डर से उसने इतने दिन तक अपना मुंह नहीं खोला। महिला का आरोप है कि सिर्फ वही नहीं बल्कि शनिधाम में कई और महिलाओं के साथ भी ऐसा ही यौन शोषण किया गया है।

वही यह केस मंगलवार को जिला पुलिस से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, हालांकि अभी उन्हें आधिकारिक आदेश नहीं मिले हैं।

इससे पहले, केस दर्ज होने के बाद पुलिस तहकीकात के लिए आश्रम के कई बार लौट चुकी है, लेकिन आरोपी बाबा का कोई सुराग नहीं मिला है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी दाती महाराज राजस्थान के पाली जिले के आश्रम में छिपे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला से मुलाकात की थी और उसे पुलिस संरक्षण मुहैया कराए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने दाती महाराज को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की थी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।