भाकपा माओवादी के चार उग्रवादी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाकपा माओवादी के चार उग्रवादी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी रामनगर गांव स्थित एक ठिकाने पर छुपे हुये हैं।

इसी आधार पर उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान माओवादी मुसाफिर सहनी, अनिल सहनी, शिवकुमार राम और गणेश राम को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक पिस्तौल, कुछ कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

–  (वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।