भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है : गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है : गहलोत

NULL

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य में भाजपा को कडी टक्कर दी है और इसके साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा कि गुजरात के लोगों की धारणा के अनुसार चुनाव परिणाम में न तो भाजपा की जीत हुई है और ना ही कांग्रेस की हार फिर भी लोग हमें (कांग्रेस को) बधाई दे रहे हैं। उन्होंने गुजरात चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा के जश्न पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने मिशन 150 की बात कर लक्ष्य से एक भी सीट कम आने पर जश्न नहीं मनाने का दावा किया था,उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि हम गुजरात के परिणामों को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान कडी मेहनत करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं का आभार जताते हुए गुजरात के लोगों का प्यार और समर्थन देने के लिये धन्यवाद दिया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।