देश के अलग-अलग हिस्सों में आज से हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के अलग-अलग हिस्सों में आज से हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शनिवार को शुरुआत की। देश के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शनिवार को शुरुआत की। देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का टिका लगाया जा रहा है, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मौजूद रहे। इस मौके पर पहला टीका हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय संजय यादव को लगाया गया। राज्य में कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए सभी में उत्साह है, टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी तैयार है और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री शिवराज,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग व वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना। उसके बाद वैक्सीनेश्न की शुरुआत हुई। यहां पहला टीका वार्ड बॉय संजय यादव को लगाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज ने अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अस्पताल का जायजा लिया, उसके साथ ही वहां तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की। राज्य में प्रथम चरण में लगभग 4 लाख 17 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स को चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाना है। 
शुरू के पहले हफ्ते में 150 स्वास्थ्य संस्थाओं पर लगभग 57 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स, दूसरे हफ्ते में 177 स्वास्थ्य संस्थाओं से संबद्ध लगभग 55 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इन्हीं हेल्थ केयर वर्कर्स को 28 दिवस के बाद दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी 4 लाख 17 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स का समयबद्ध वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाएगा। 
इसके साथ ही तमिलनाडु में भी टीकाकरण प्रक्रिया शुरू हुई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने आज मदुरै के गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल में राज्य के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, स्वास्थ्य मंत्री सी. वीजयबास्कर और अन्य लोग भी मौजूद थे। पहला टीका राजाजी अस्पताल में एक डॉक्टर को दिया गया। तमिलनाडु में इम्यूनाइजेशन एक्सरसाइज 166 केंद्रों (सरकारी और निजी अस्पतालों) में किया जाएगा।
दोनों टीके – कोविशिल्ड, कोवैक्सीन का उपयोग राज्य में किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, कोविशिल्ड की 536,500 खुराक की पहली खेप राज्य में पहले ही पहुंच चुकी है। प्रत्येक केंद्र पर कुल 100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार तक तमिलनाडु  में कोरोना के 8,29,573 मामले सामने आ चुके थे। वायरस के कारण कुल 12,251 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।