देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 94 लाख के पार, एक्टिव केस 4 लाख 35 हजार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 94 लाख के पार, एक्टिव केस 4 लाख 35 हजार

स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से मंगलवार तक प्राप्त रिपोर्टाें के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 25,777 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या साढे 94 लाख के पार 94,62,810 पहुंच गयी जबकि राहत की बात यह है कि इस दौरान संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से कमी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से मंगलवार तक प्राप्त रिपोर्टाें के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में लगभग 10 हजार की कमी दर्ज की गयी जिससे यह संख्या घट कर 4,35,603 रह गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 41,985 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़ कर 88,89,585 हो गयी है। इसी अवधि में 482 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से रिकवरी दर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गयी और अब यह 93.88 फीसदी पर आ गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.63 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.45 फीसदी पर बनी हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों में 1,936 की और वृद्धि दर्ज की गयी।
सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर अब 89,905 तक पहुंच गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 5,965 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,14,515 पहुंच गयी। इसी अवधि में 3,937 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 16,76,564 हो गयी है तथा 75 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 46,986 हो गया है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक कमी के साथ 92.39 फीसदी रह गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.58 प्रतिशत है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब एक करोड़ से अधिक 1,33,93,166 हो गयी है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 39.35 लाख मामले पीछे है। देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है जिसके कारण दोनों देशों के बीच अंतर भी बढ़ता ही जा रहा है।

PM मोदी ने विपक्ष पर किसानों को ‘बरगलाने’ का लगाया आरोप, कांग्रेस ने किया पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।