Instagram पर Reel बनाने को लेकर विवाद, विवाहिता ने दे दी जान
Girl in a jacket

Instagram पर Reel बनाने को लेकर विवाद, विवाहिता ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता और पति के बीच इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

Highlights Points

  • इंस्टाग्राम एप्प ओर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद
  • विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
  • पुलिस कर रही मामले की जाँच

मृतका की पहचान रिंकू सैनी की पत्नी नीलम के रूप में हुई। पति पक्ष ने बताया कि महिला को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। नीलम गुस्से में अपने कमरे में चली गई और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई।

मृतका के भाई अनिल कुमार का आरोप है कि उसकी बहन के साथ पति और ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते और दहेज की मांग करते थे। उन्होंने बहन की जहर देकर हत्या की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Jharkhand के लातेहार में रेलवे ट्रैक पर मिले 2 युवकों के शव, जांच में जुटी Police

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।