शराब बंदी गरीबों को फंसाने की साजिश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शराब बंदी गरीबों को फंसाने की साजिश

NULL

जहानाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एतिहासिक गांधी मैदान से चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे मुख्यमंत्री काल में मेरे द्वारा लिए गए निर्णय को नीतिश कुमार ने रद्दी की टोकड़ी में डालकर फेंक दिया। जीतनराम मांझी ने नीतिश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब बंदी कर गरीबों को फंसाने का काम किया है। अब तक एक लाख तीस हजार लोग शराब बंदी मामले में जेल में बंद है। नीतिश कुमार शराब बंदी का नाटक कर बड़े-बड़े विचौलियों को अरबपति बनाने का काम किये है।

इशारे इशारे में नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 के अंत तक लोक सभा चुनाव के लिए सभी लोग तैयार रहें। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साजिस के तहत मेरे पिताजी लालू यादव को फंसाकर जेल भेजा गया है। हम जनता के अदालत में आज खड़े है और निर्णय जनता को लेना है।

बेहतर भविष्य बनाना है तो फैसला आपके हाथों में है। बस 11 मार्च का इंतजार है। सभी लोग एकजुट होकर महागठबंधन प्रत्याशी सुदय यादव को अपना कीमती मत देकर उन्हें विजयी बनाएं। नीतिश-मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि पलटु चाचा ने हमलोगों के साथ धोखा देने का काम किया है जिससे जनता नहीं चाहेगी।

इसके पूर्व पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किनारी में भी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करने वालों में विधायक सुरेन्द्र यादव, वीरेन्द्र कुमार सिंह, डा. दिनेश यादव, साधु पासवान, उदय यादव, जिला परिषद अध्यक्षा आभा रानी, गोपाल पासवान, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, समेत कई लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन राजद जिला अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सचीदानंद यादव, मुनी लाल यादव, विधायक सूबेदार दास, आलोक मेहता, रमेश यादव, मिडिया प्रभारी डा. शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव समेत कई लोग शामिल थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।