विकास ढूंढने राजनांदगांव पहुंचे कांग्रेसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विकास ढूंढने राजनांदगांव पहुंचे कांग्रेसी

NULL

रायपुर : आज से प्रदेश कांग्रेस ने ‘विकास खोजो यात्रा की शुरुआत करते हुए सबसे पहलेमुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांवके भोथीपारखुर्द मे विकास ढूंढने पहुंचे हैं। दरअसल आज से भाजपा की विकास यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस इस पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक रही है।

सरकार की विकास यात्रा के बीच विकास ढूंढने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल भोथीपारखुर्द पहुंचे हैं। बता दें कि सांसद अभिषेक सिंह ने भोथीपारखुर्द गांव को गोद लिया हुआ है। सीएम रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र और सांसद अभिषेक सिंह के गोद लिए गांव से कांग्रेस ने विकास खोजो यात्रा की शुरुआत की है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेसियों ने गांव में चौपाल लगाई है। वे गांववालों से पूछ रहे हैं कि आखिर पिछले 15 सालों में उनके जिले और क्षेत्र का कितना विकास हुआ। बता दें कि विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।