JNU की घटना के लिए अमित शाह और रमेश पोखरियाल जिम्मेदार, VC को हटाया जाए : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

JNU की घटना के लिए अमित शाह और रमेश पोखरियाल जिम्मेदार, VC को हटाया जाए : कांग्रेस

जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस हिंसा में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए तथा

कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पिछले दिनों हिंसा को लेकर गुरुवार को आरोप लगाया कि इस घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह एवं मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जिम्मेदार हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस हिंसा में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए तथा कुलपति एम जगदीश कुमार को तत्काल हटाया जाना चाहिए। 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जेएनयू की घटना के पीछ मानव संसाधन विकास मंत्री और गृह मंत्री दोनों शामिल हैं। यह आधिकारिक रूप से प्रयोजित गुंडागर्दी थी। 72 घंटे हो गए, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि जिनकी पहचान हो गयी है उनको गिरफ्तार किया जाए। यह भी साफ है कि इस कुलपति के रहते सामान्य स्थिति नहीं हो सकती। इस कुलपति का त्याग पत्र लेना जरूरी है।’’ 

सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक का बहिष्कार करेंगी ममता बनर्जी

रमेश ने यह भी कहा कि छात्रों की जो मांगें हैं उन पर भी विचार होना चाहिए। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुंबई में ‘फ्री कश्मीर’ वाले पोस्टर पर उन्होंने कहा कि जो भी कानून के दायरे से बाहर होगा, कांग्रेस उसके खिलाफ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।