कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट जीतेगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट जीतेगी

NULL

भोपाल : उधर भाजपा ‘अबकी बार 200 के पार’ की बात कर रही है तो इधर कमलनाथ ने 2018 में मध्यप्रदेश में 150 से ज्यादा सीटने का दावा ठोक दिया है। उनका कहना है कि मैने पूरा सर्वे करा लिया है। माहौल कांग्रेस के पक्ष में हैं। हम संगठन को थोड़ा और मजबूत करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। मप्र में उन सीटों पर फोकस किया जाएगा जहां 5 बार से लगातार हारते आ रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति बहुत खराब है और प्रदेश की जनता सच्चाई जान चुकी है। अब भाजपा चाहे कुछ भी कर ले मतदाता उसके बहकावे में नहीं आएंगे। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने तो गुजरात विधानसभा चुनाव में भी बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन 100 सीट भी नहीं ला पाई। गुजरात को तो भाजपा का गढ़ कहा जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गृह प्रदेश है फिर भी ऐसी हालत हुई। ऐसी ही स्थिति मप्र में भी होने वाली है।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी समझ में आ गई है। कमलनाथ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में चुनाव बहुत लोकलाइज हो गए हैं। पहले हम यह कह सकते थे कि फलां गांव में कांग्रेस के समर्थक ज्यादा हैं लेकिन अब तो एक घर में भी नहीं कहा जा सकता कि कौन किसे वोट देगा। हम 150 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं।

भाजपा नेताओं को कांग्रेस से टिकट देने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा में तय होगा। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में उन सीटों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा जो सीटें हमने कांग्रेस के शासनकाल में भी हारी हैं। जिन सीटों पर कांग्रेस पांच-छह चुनावों से हारी है उन पर विशेष जोर रहेगा। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाखुश है इस कारण भाजपा की हार तय है। कमलनाथ ने कहा कि जब वे केंद्र सरकार में थे तब उन्होंने प्रदेश को खूब फंड दिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने भी इसकी प्रशंसा की थी। अब जो स्मार्ट सिटी बनाई जा रही है उसका कॉन्सेप्ट ही साफ नहीं है कि स्मार्ट सिटी क्या है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।