कांग्रेस की कार्य समिति (CWC) की बैठक में गुरुवार को कई अहम प्रस्ताव पारित हुए है। जिसमें 26 जनवरी 2025 से कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला लिया गया। यह प्रोग्राम अगले एक साल तक चलेगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। इसके अलावा बैठक में ये फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा।
We had an elaborate discussion. More than 50 people spoke on potential solutions. We adopted two resolutions: one on Mahatma Gandhi and the other focusing on politics.
We decided to launch a massive year-long political campaign. In 2025, the Congress party will undertake an… pic.twitter.com/7XsVnPqEuR
— Congress (@INCIndia) December 26, 2024
एक साल तक चलेगी पदयात्रा
जयराम रमेश ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, पार्टी एक साल तक देश भर के गांव-गांव तक पदयात्रा निकालेगी और इस दौरान अडाणी से लेकर आंबेडकर और चुनाव आयोग से लेकर अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार का घेराव करेगी। जयराम रमेश ने कहा, हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी और यह कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। फिर, भारत बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करेंगे। कार्य समिति की बैठक के बाद जयराम ने अन्य फैसलों के बारे में भी जानकारी साझा की।
आज बेलगावी के ऐतिहासिक स्थान पर विस्तारित CWC की बैठक हुई, इसमें 132 सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में 50 लोगों ने अपनी बात रखी।
‘नव सत्याग्रह बैठक’ करीब 4 घंटे चली, जिसमें 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें दो प्रस्ताव भी थे।
🔹’नव सत्याग्रह बैठक’ में पारित प्रस्ताव
• पहला… pic.twitter.com/axo8HfaQHG
— Congress (@INCIndia) December 26, 2024
बैठक के बाद राहुल गांधी का ट्वीट
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बेलगावी में हुई विस्तारित CWC की नव सत्याग्रह बैठक में हमारा नव संकल्प – संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से यह पदयात्रा शुरू होगी। यह पदयात्रा गांव और शहरों में होगी।
बेलगावी में हुई विस्तारित CWC की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक में हमारा नव संकल्प – संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं! pic.twitter.com/QK1JwwgU4G
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2024