कांग्रेस रविवार को प्रचार अभियान की करेगी शुरुआत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस रविवार को प्रचार अभियान की करेगी शुरुआत

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रचार अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत करेगी। पार्टी सूत्रों

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने प्रचार अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

इस अभियान के तहत पार्टी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों पर दिए जाने वाले पार्टी के प्रचार अभियान का ब्यौरा पेश करेगी।

इमरान के ट्वीट के बाद भाजपा ने कहा कि विपक्ष आतंकवाद को पनाह देने वालों के हाथ मजबूत कर रही

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली प्रचार अभियान की समिति ने प्रचार अभियान का पूरा ब्यौरा तैयार किया है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अपने प्रचार अभियान में रोजगार, नौजवान, किसान और महिलाओं पर मुख्य रूप से केंद्रित रखेगी तथा विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरने पर भी जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।