कठुआ-उन्नाव घटना के खिलाफ कांग्रेस आज रात देश के सभी जिलों में निकालेगी ‘कैंडल मार्च’  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कठुआ-उन्नाव घटना के खिलाफ कांग्रेस आज रात देश के सभी जिलों में निकालेगी ‘कैंडल मार्च’ 

NULL

उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस आज रात देश के सभी जिलों में “कैंडल मार्च” निकालेगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव (संगठन) अशोक गहलोत ने पार्टी महासचिवों एवं राज्यों के प्रभारियों से बात की और उनसे कहा कि जिस तरह से कल रात दिल्ली में कांग्रेस ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का आयोजन किया, उसी तरह से देश के सभी जिलों में इस तरह के कैंडल मार्च का आयोजन किया जाए।

पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं से कहा गया है कि कैंडल मार्च के आयोजन का समय रात्रि 9 से 12 बजे के बीच अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकते हैं, लेकिन हर जिले में इस विषय पर कैंडल मार्च निकाला जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कल आधी रात को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च का नेतृत्व किया था। इस मौके पर राहुल की बहन प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वड्रा भी मौजूद थे। इस कैंडल मार्च में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। उन्होंने बलात्कार के इन दोनों मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।