कांग्रेस ने नेपाली संसद में पारित नए नक्शे को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार की बड़ी विफलता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने नेपाली संसद में पारित नए नक्शे को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार की बड़ी विफलता

संशोधित नक्शे में भारत की सीमा से लगे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों पर

कांग्रेस ने कुछ भारतीय क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताने वाले नक्शे से जुड़े विधेयक के नेपाली संसद के निचले सदन से पारित होने के बाद आरोप लगाया कि यह विदेश नीति के मोर्चे पर नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी विफलता है। 

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘आप जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। अब तो नेपाल की भी आपके क्षेत्र को अपने आधिकारिक नक्शे में शामिल करने की हिम्मत हो गई है। आप कहीं नहीं हैं। यह भाजपा सरकार की विदेश नीति के मोर्चे पर बहुत बड़ी विफलता है।’’ 
गौरतलब है कि नेपाल की संसद के निचले सदन ने शनिवार को देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने के लिये संविधान में बदलाव से जुड़े एक विधेयक पर सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी। संशोधित नक्शे में भारत की सीमा से लगे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों पर दावा किया गया है। भारत इन तीन इलाकों को अपना बताता रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।