कांग्रेस ने कहा : नागालैंड में चुनाव पश्चात गठजोड़ के खिलाफ नहीं है वह  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने कहा : नागालैंड में चुनाव पश्चात गठजोड़ के खिलाफ नहीं है वह 

NULL

कोहिमा : अकेले अपने दम पर नागालैंड चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने आज कहा कि वह राज्य में सरकार गठन के लिए चुनाव के बाद किसी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के विरुद्ध नहीं है। कांग्रेस ने नागालैंड विधानसभा की 60 सीटें में से 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है। राज्य में 27 फरवरी को चुनाव है जिसका परिणाम तीन मार्च को त्रिपुरा और मेघालय के साथ आएगा।

नगालैंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केवेखापे थेरी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘पार्टी अपने बलबूते आगामी चुनाव लड़ रही है लेकिन हम सरकार बनाने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने को इच्छुक हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में भाजपा को छोड़कर हम किसी भी दल के साथ चुनाव पश्चात गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।’’ कांग्रेस नागालैंड में पांच बार सत्ता में रह चुकी है लेकिन वह 2003से विपक्ष में है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।