CAA के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू, सोनिया, मनमोहन, राहुल और प्रियंका मौजूद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CAA के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू, सोनिया, मनमोहन, राहुल और प्रियंका मौजूद

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल,एके एंटनी, गुलाम

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेता सोमवार को महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर सत्याग्रह पर बैठें और उन्होंने संविधान में लोगों को प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण की मांग की। सत्याग्रह के दौरान सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी। 
सत्याग्रह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल,एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए हैं। 
1577101703 ma
महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर कांग्रेस के सत्याग्रह आरंभ होने से पहले राहुल और प्रियंका ने युवाओं, छात्रों और अन्य लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह का आयोजन किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।