कर्नाटक के घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस का धरना 

NULL

देहरादून : केन्द्र की भाजपा सरकार पर कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने आज प्रदेश भर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ दिवस मनाते हुए धरना दिया। कार्यक्रम के तहत यहां गांधी पार्क में भी प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरना देने के बाद कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को प्रेषित करने के लिए एक ज्ञापन देहरादून के जिलाधिकारी को सौंपा।

सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार सत्ता बल, धन बल एवं बाहुबल का प्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसके विरोध में कांग्रेस ‘लोकतंत्र बचाओ’ दिवस मना रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से देश के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते कर्नाटक में हुए घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के राज्यपाल को बर्खास्त करने का आग्रह किया।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।