कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, दिग्विजय भोपाल से लड़ेंगे चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, दिग्विजय भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शनिवार रात जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य की नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस-राकांपा ने महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे की घोषणा की

इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एक बार फिर से नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक की चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य की गुलबर्गा सीट से फिर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. सी. खंडूरी के बेटे मनीष को गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट दिया है।

कर्नाटक में 18, मध्यप्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में एक, उत्तर प्रदेश में तीन, उत्तराखंड में पांच और मणिपुर में दो उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह आठवीं सूची जारी की है।

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए सात बार में कुल 182 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।