कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, जानिये मंडी से किसका नाम आया सामने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, जानिये मंडी से किसका नाम आया सामने

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इन तैयारियों के बीच कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी की। इस सूचि में शामिल नाम हैं संजय दत्त, अनीस अहमद, धीरज गुर्जर है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव जातीय समीकरणों के आधार पर देखने को मिलता है।

कांग्रेस ने आज हिमाचल प्रदेश के तीन लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षकों का लिस्ट जारी किया है। पार्टी ने मंडी से संजय दत्त को, हमीरपुर से अनीस अहमद को, और कांगड़ा से धीरज गुर्जर को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है। इसकी जानकारी कांग्रेस ने प्रेस रिलीज़ जारी कर के दी है।

GLJO47bX0AAkiJr

इससे पहले मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। विक्रमादित्य सिंह यहां बीजेपी के उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगें। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जाति एक अहम भूमिका निभाती है।

हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियां हमेशा से ही तनाव में रहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के राजनीती में जाती का अहम् योगंदान रहा है। यहां जातीय समीकरणों को ध्यान में रख कर ही राजनैतिक दाल चुनाव लड़ने के लिए अपने प्रत्याशी उतारते हैं। आपको बता दें कि बीजेपी हमीरपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रही है। बीजेपी 1998 से लेकर अब तक हमीरपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने में कामयाब रही है. बीजेपी ने इस सीट से 1998, 1999, 2004, 2004, 2009, 2014 और 2019 और 2007 में हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।