नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस का धरना टला, अब कल राजघाट पर करेगी सत्याग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस का धरना टला, अब कल राजघाट पर करेगी सत्याग्रह

कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें

कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हालांकि पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि यह धरना रविवार को होगा। 
माना जा रहा है कि रविवार को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण अब यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित करने का फैसला हुआ। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि सोमवार को महात्मा गांधी की समाधि के निकट सत्याग्रह किया जाएगा। 
उन्होंने दावा किया कि केंद्र एवं राज्यों की भाजपा सरकारों ने युवाओं और छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया है जिससे हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। इस सत्याग्रह की तैयारियों के संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक भी की। सूत्रों के अनुसार इस धरने में राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। 

इमरान खान बोले- CAA विरोध के चलते पाकिस्तान को भारत से खतरा बढ़ा

कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ”असंवैधानिक” करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बयान जारी कर नए नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।